11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह और एमएचए और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Apr 2023, 3:56 PM IST

amit shah

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर चर्चा की गई है। एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह और एमएचए और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में लागू किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित मामले भी बैठक के एजेंडे पर भी बात की गई है।

सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर हुई चर्चा

दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चकुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बीच बुधवार को उनकी बैठक की आधिकारिक घोषणा की गई। गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

अजीत डोभाल, मनोज सिन्हा सहित कई अधिकारी हुई शामिल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और गृह मंत्रालय और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: टिकट नहीं दिए जाने से नाराज़ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छोड़ी BJP, बागी होकर लड़ेंगे चुनाव


आतंकी नागरिकों और जवानों को बना रहे है निशाना

निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो तपन डेका और केंद्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक एसएल थाउसेन भी बैठक में उपस्थित हुई, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री समय-समय पर जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा के लिए करते हैं। जहां कई नागरिक और सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं। सालों से आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जा रहे हैं। ऐसे हमलों में कई कर्मियों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- COVID-19 केसों में 38% उछाल : 24 घंटे में 7,830 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के पार