5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये नरेंद्र मोदी का भारत है, चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा’, पहलगाम हमले के आतंकियों को अमित शाह ने दिया संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का भारत है, पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 May 2025, 7:23 PM IST

अमित शाह ने आतंकवादियों को दी चेतावनी

Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का भारत है, पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने युद्ध जीत लिया है। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जवाब भी मिलेगा और जवाब भी दिया जाएगा। इस देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और इसे पूरा किया जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ विश्व भारत के साथ

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, दुनिया के सभी देश एक साथ आ गए हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं। केंदीय गृहमंत्री ने कहा कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उनको सजा दी जाएगी।

पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा मौन

कार्यक्रम के शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की हुई मौत

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए है। बुधवार को भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद करने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें- ‘आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं’, पहलगाम हमले की जांच वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

PM ने सेना को दी खुली छूट

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दे दी है। मंगलवार को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल थे। 

#PahalgamAttackमें अब तक