Manipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति पर राष्ट्रीय राजधानी में एक हाई लेवर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अमित शाह ने निर्देश दिया कि 8 मार्च से मणिपुर के बंद रास्ते जनता कि मुक्त आवाजाही के लिए खोल दिए जाएं। बैठक में मणिपुर के राज्यपाल, केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेना के उप प्रमुख, पूर्वी कमान के सेना कमांडर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स के महानिदेशक, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार और गृह मंत्रालय (एमएचए), सेना और मणिपुर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बता दें कि मणिपुर में साल 2023 से जातीय हिंसा जारी है। इसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।