मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसमें HSBC समूह के चेयरमैन मार्क टकर, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, अरामको के CEO अमीन नासर, मॉर्गन स्टेनली के एमडी माइकल ग्रिम्स, मुबाडाला के एमडी खलदून अल मुबारक, लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जेम्स टैक्लेट, बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लोस, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली, टेमासेक के सीईओ दिलहान पिल्ले और एरिक्सन के सीईओ बोरजे एकहोम सहित कई व्यवसायी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने को तैयार हैं। HP के अध्यक्ष एनरिक लोरेस, एडीआईए बोर्ड के सदस्य खलील मोहम्मद शरीफ फौलाथी, कुवैत निवेश प्राधिकरण के एमडी बदर मोहम्मद अल-साद, नोकिया के अध्यक्ष टॉमी उइटो, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन की सीईओ एम्मा वाल्म्सली, जीआईसी के सीईओ लिम चाउ किआट और मोइलिस एंड कंपनी के उपाध्यक्ष एरिक कैंटर. भारत के अतिथियों की सूची में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य व्यवसायी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।