भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा,, "यह सिर्फ दुरुपयोग नहीं है, बल्कि यह चोरी है। यह CMO कार्यालय से कुछ चुराने जैसा है। यह भ्रष्टाचार का मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए" दिल्ली CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर BJP MLA ने कहा कि जल्दी ही हमारे पर्यवेक्षक तय किए जाएंगे और इसके बाद 1-2 दिन में हमारी बैठक होगी। इसके बाद जल्द ही CM के नाम सामने आएगा।' मनजिंदर सिंह ने आगे कहा- "हमें इसे 20 तारीख से पहले करना होगा। यह काम 17 या 18 तारीख को हो सकता है।'