scriptसिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख, CM भगवंत मान ने कहा – ‘आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा’ | Arvind Kejriwal on Siddhu Moosewala Murder,talking with Punjab CM Mann | Patrika News

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख, CM भगवंत मान ने कहा – ‘आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा’

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2022 02:27:17 pm

Submitted by:

Archana Keshri

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे में कांग्रेस और विपक्ष ने अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पर निशाना साधा जा रहा है। तो वहीं अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने इस घटना के लिए दुख जताया है। सीएम मान ने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अरविंद केजरीवाल CM भगवंत मान पर निकाल रहे गुस्सा, ट्विटर पर भड़के फैंस

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अरविंद केजरीवाल CM भगवंत मान पर निकाल रहे गुस्सा, ट्विटर पर भड़के फैंस

पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक और कांग्रेस सदस्य सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब से दिल्ली तक उबाल है। मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। तो वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें रविवार 29 मई को मशहूर पंजाबी सिंगर, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाड़े हत्या कर दी गई। उन पर मानसा के गांव वाहरके में सिद्धू मूसेवाला पर AK-47 से 30 राउंड की फायरिंग हुई। सिंगर की मौत के बाद राजनीति तेज होती जा रही है। सभी विपक्षी पार्टी और सिनेमा जगत के दिग्गज मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं और AAP सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। मैंने अभी पंजाब के CM मान साहिब से बात की। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवायी जाएगी। मेरी सबसे बिनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1530918993128660992?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, मर्डर से ठीक एक दिन पहले ही भगवंत मान की आप सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्षी पार्टी, सिनेमा जगत के कलाकार और ट्विटर पर सुरक्षा घटाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर #SidhuMoosewala, #RIPSidhuMoosewala से लेकर #SiddhuMoosewala हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। दुनियाभर से मूसेवाला के तमाम फैंस सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं कि कैसे दिन दहाड़े उन्हें इतनी बेरहमी से मार दिया गया।
इस वारदात में सिद्धू मुसेवाला के 2 साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि वह पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की भीषण हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हैं। सीएम मान ने एक ट्वीट में कहा कि इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। “मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।”
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1530916113852248065?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, 11 जून साल 1993 में जन्में सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता थे, जो पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े थे। इंजीनियरिंग में पढ़ाई के दिनों में सिद्धू ने गाना शुरू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर गाने ‘लाइसेंस’ में बतौर लिरिक्स राइटर से की थी।

यह भी पढ़ें

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, हाल ही में सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

सिद्धू मूसे वाला ने गायक के तौर पर ‘जी वेगन’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ब्राउन बॉयज संग कई ट्रैक्स पर काम किया। सिद्धू मूसे वाला ने अपने ट्रैक ‘सो हाई’ के साथ दुनियाभर में सफलता हासिल की। उन्होंने अपना डेब्यू एलबम ‘पीबीएक्स 1’ भी रिलीज किया जो काफी फेमस हुआ। साल 2020 में सिद्धू को द गार्जियन द्वारा 50 नए कलाकारों में नामित किया गया था।

वहीं सिंगर को अपने गानों में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सिद्धू को सुरक्षा भी प्रदान की गई थी उनकी सुरक्षा में 10 गनमैन तैनात किए गए थे। लेकिन ठीक एक दिन पहले ही शनिवार को भगवंत मान की सरकार ने सुरक्षा कम कर दी थी।

यह भी पढ़ें

‘अब किसी को कानून का डर नहीं’, कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद विपक्ष ने AAP को घेरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो