12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं तो जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे?

Atar Singh Bhadana murder Case: अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक पूर्व विधायक को दिनदहाड़े 70-80 लोग घेरकर मार सकते हैं, तो इस शासन में आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot (Photo-Patrika)

Atar Singh Bhadana murder Case: जयपुर। भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस घटना को राजस्थान में कानून-व्यवस्था के चरमराने का सबूत बताया और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक पूर्व विधायक को दिनदहाड़े 70-80 लोग घेरकर मार सकते हैं, तो इस शासन में आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

दो साल से चल रहा था विवाद, कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खबरों के अनुसार, अतर सिंह भड़ाना से जुड़ा विवाद करीब दो साल से चल रहा था। उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक पुलिस और प्रशासन क्या कर रहे थे? जब खतरे की चेतावनी साफ थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गहलोत ने इस हत्या को पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में उसके अपने पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, वह जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे दे सकती है?

जानें क्या है पूरा मामला

भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में लीज को लेकर संचालक और ग्रामीणों के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। समझाइश के बाद भी कुछ लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला कर दिया। इस घटना में भड़ाना और उनका अंगरक्षक घायल हो गए।

पूर्व विधायक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया। यहां ट्रोमा सेंटर की आपातकालीन इकाई में चिकित्सकों ने उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने रात करीब सवा 12 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के 16 घंटे बाद एसपी राजेश मीणा वैर के भौंडा गांव पहुंचे। उन्हांने घटना स्थल का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने वैर थाने में पुलिस कर्मियों की मिटिंग ली। पूर्व विधायक के खान के पास दो कमरों का एक ऑफिस है। ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की गई है।