29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ बैग लेकर पहुंची बांसुरी स्वराज, राहुल-सोनिया हैं इस मामले में आरोपी, देखें Video

‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ बैग लेकर पहुंची बांसुरी स्वराज, राहुल-सोनिया हैं इस मामले में आरोपी, देखें Video

Bansuri Swaraj: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को 50 लाख रुपये में यंग इंडिया ने हड़प ली। यंग इंडिया वह कंपनी है जिसकी 76 फीसदी ऑनरशिप गांधी परिवार से है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 22 Apr 2025, 12:50 PM IST

बांसुरी स्वराज के बैग पर लिखा- नेशनल हेराल्ड की लूट

Bansuri Swaraj: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पहल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज संसद भवन पहुंचीं। इस दौरान बीजेपी सांसद के कंधे पर एक बैग था, जिस पर सबकी नजर टिक गई। बांसुरी स्वराज के बैग पर लिखा था- नेशनल हेराल्ड की लूट। दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

यह गंभीर मामला है- बांसुरी स्वराज

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करता है। सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह है।

यंग इंडिया ने कोड़ियों के भाव खरीदी संपत्ति

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को 50 लाख रुपये में यंग इंडिया ने हड़प ली। यंग इंडिया वह कंपनी है जिसकी 76 फीसदी ऑनरशिप गांधी परिवार से है। उन्होंने कहा कि इसे कहते है चोरी और ऊपर से सीना जोरी। 

प्रियंका भी बैग के साथ पहुंची थीं संसद

पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी एक बैग के साथ संसद पहुंची थीं। प्रियंका के इस बैग की भी काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, प्रियंका के बैग पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। बीजेपी ने प्रियंका पर सांप्रदायिक रुख अपनाने और बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया।

हालांकि इसके अगले दिन प्रियंका गांधी एक और बैग लेकर संसद पहुंची थीं। इस बैग पर लिखा था ‘बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों।’  

यह भी पढ़ें-असम के CM हिमंता बिस्वा ने Congress पर कसा तंज, कहा- ‘चुनाव चिन्ह हाथ की जगह लुंगी कर लेना चाहिए’

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर क्या बोले अनुराग ठाकुर

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक परिवर्तनकारी, दूरदर्शी और ऐतिहासिक है। पीएम मोदी की सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन में विश्वास रखती है। आज अगर देश का विकास इतनी तेजी के साथ हो रहा है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और उनकी सरकार के कामों के कारण ही हो रहा है। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' भी उसी दिशा में है।