3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में भगवंत मान होंगे ‘आप’ का सीएम चेहरा, 93.3 फीसदी लोगों ने बताया अपनी पसंद

पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में मंगलवार को इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए सीएम नाम के चेहरे को चुना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Jan 2022, 1:13 PM IST

,

,

पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में मंगलवार को इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए सीएम नाम के चेहरे को चुना है। 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में वोट दिया। केजरीवाल ने जब इसकी घोषणा की तो मंच पर मौजूद मान भावुक हो गए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद शपथ लेंगे।

21 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगोंं ने किया मैसेज
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर दी। केजरीवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से इसको लेकर लोग पूछते थे कि पार्टी किसको बतौर सीएम उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि, इस नाम की घोषणा करते हुए बड़ी खुशी हो रही हो रही और मैं मानता हूं कि प्रदेश की जनता को भी गर्व होगा। केजरीवाल ने कहा कि पिछले हफ्ते में एक नंबर जारी किया इस नंबर पर हमारे पास 21 लाख 69 हजार 437 मैसेज आए। लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर हमने अपनी पार्टी का अगला सीएम चेहरा चुना है।

93.3 फीसदी लोगों ने लिया सरदार भगवंत मान का नाम
केजरीवाल ने बताया कि पब्लिक वोटिंग में 21 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया। इसमें 93.3 फीसदी वोट भगवंत मान के पक्ष में मिले है। उन्हें ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी। हालांकि कई ने अरविंद केजरीवाल और कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी, परंतु सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान के पक्ष में हैं। केजरीवाल ने कहा कि कई ने मुझे भी सीएम बनाने का मत दिया, लेकिन मैंने पहले ही कहा था कि पंजाब में मैं सीएम उम्मीदवार नहीं बनूंगा।

यह भी पढ़े - पंजाब में चुनाव से पहले ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किल

दो बार जीत चुके है लोकसभा चुनाव
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब में सबसे बड़ा चेहरा हैं। वे दो बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित नेतृत्व में अच्छी पकड़ है। भगवंत अपनी शैली को लेकर मालवा इलाके सहित पूरे पंजाब में काफी लोकप्रिय हैं। वे जट सिख समाज से ताल्लुक रखते है और उनका पंजाब में दबदबा है। युवा नेता भगवंत मान की साफ छवि और भाषण का अंदाज उनकी ताकत है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय