
liquor
बिहार में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद जहरीली शराब ने एक बार फिर कहर बरपाया है। वैशाली में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर गांव की बताई जा रही है। तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई है। पूरा मामला डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र का है। ऐसे में प्रशासन तुरंत ही हरकत में आ गया।
यह घटना वैशाली के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर गांव की है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि गांव में ही पांच लोगों ने शुक्रवार की देर शराब पी थी। इसके बाद शनिवार की सुबह से सभी की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को पटना के फतुहा में स्थित किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे है।
यह भी पढ़ें- जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा हुए बीमार, 11 लोगों की आंखों की गई रौशनी, 2 की मौत
पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। मृतकों में 50 वर्षीय रामा महतो, 35 वर्षीय राम प्रवेश महतो, 35 वर्षीय जंगली महतो शामिल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही है। बताया जा रहा कि अभी कई लोग बीमार है।
यह भी पढ़ें- छपरा में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि एक मृतक जंगली महतो के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पूरा मामला डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र का है।
Published on:
28 Aug 2022, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.