3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, अब महागठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार

Bihar CM Nitish Kumar Resigns: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश के इस्तीफे के साथ बिहार में एनडीए गठबंधन के टूटने की आधिकारिक घोषणा भी हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Aug 2022, 4:32 PM IST

nitish_kumar_bjp.jpg

Bihar CM Nitish Kumar resigns, now will form govt with RJD Congress

Bihar CM Nitish Kumar Resigns: बिहार में आखिर वही हुआ, जिसकी संभावना तीन-चार दिनों से चल रही थी। बीजेपी से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वो राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अगले तीन-चार दिनों में महागठबंधन सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बताते चले कि बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच आज पटना में जदयू, राजद, भाजपा सहित अन्य दलों की बैठक हुई। राबड़ी आवास पर हुए बैठक में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया। दूसरी ओर जदयू की बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा लिए गए फैसले पर सहमति जताई गई।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन के दम पर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार सीधे तेजस्वी यादव के घर पहुंचे। जहां राजद के अन्य नेताओं के साथ उनकी बैठक चल रही है। इस्तीफे के पहले जदयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी की तरफ हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की। बीजेपी ने हमें खत्म करने की साजिश रची। इससे पहले जेडीयू की बैठक में एनडीए से अलग होने और बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ेंः बिहार के सियासी घमासान के में पूरे दिन क्या हुआ, जानिए हर अपडेट

राज्यपाल को इस्तीफा देकर राजभवन से निकलने के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में सभी विधायक और सांसदों ने एनडीए गठबंधन छोड़ देने को कहा। इसलिए हम एनडीए गठबंधन छोड़ रहे हैं। भले ही नीतीश ने गठबंधन छोड़ने पर बहुत कम बोला हो, लेकिन असलियत यह है कि वो कई वजहों से भाजपा से नाराज थे।

यह भी पढ़ेंः जदयू-भाजपा के बीच तकरार की वो 5 वजहें, जिससे टूटा एनडीए