बीजेपी ने पीएम मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बीजेपी ने 12 जिलों पर विशेष फोकस किया है। जहां पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, सांसद, मंत्री और विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।