राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया कि एनडीए को 200 से ज्यादा सीटों का जनादेश मिला, जो सरकार के काम और नेतृत्व के प्रति मतदाताओं के समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने इस चुनावी परिणाम की तुलना पिछले विधानसभा चुनाव की स्थिति से करते हुए आरजेडी पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि पिछली विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रही आरजेडी इस बार घटकर 25 विधायकों तक सिमट गई है।