सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति ख़राब होने की खबरे सामने आती रहती है। स्कूलों में सुधार के लिए प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग लगातार इस पर काम कर रहा है। इसी बीच बिहार से बड़ी खबर आ रही है कि लगातार अनुपस्थित रहने के कारण लाखों बच्चों के नाम स्कूल से काटे जा रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक राज्य में 23 लाख 69 हजार 980 बच्चों का नामांकन रद्द किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का नाम स्कूल से काटा गया है। आइए जानते है किस अधिकारी के आदेश में इतना बड़ा एक्शन किया गया है।