19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Bihar Politics: प्रशांत किशोर हुए और मजबूत, पूर्व IPS जयप्रकाश सिंह और अभिनेता रितेश पांडेय जन सुराज में शामिल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर हुए और मजबूत, पूर्व IPS जयप्रकाश सिंह और अभिनेता रितेश पांडेय जन सुराज में शामिल

Bihar Politics: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक रितेश पांडेय तथा पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पाटी में शामिल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Jul 2025, 5:36 PM IST

पूर्व आईपीएस जयप्रकाश सिंह और अभिनेता रितेश पांडेय जन सुराज में शामिल Photo - IANS

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी गायक रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए है। दोनों पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशार की मौजूदगी में पाटी का दामन थामा है। दोनों को प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने इन दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जन सुराज ऐसे लोगों को प्राथमिकता देती है या पसंद करती है जो बिहार से निकलकर अपने बल पर कोई बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज जो दोनों लोग पार्टी में शामिल हुए हैं, ऐसे ही बिहार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है।

प्रशांत किशोर ने किया दोनों का स्वागत

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशार ने बताया कि जयप्रकाश सिंह भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। जय प्रकाश बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं।

जन सुराज बिहार के विकास के प्रति ​संकल्पित : जयप्रकार सिंह

पीके की पार्टी का दामन थामने के बाद जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मेरे पिताजी किसान थे। आईपीएस अधिकारी बनने से पहले उन्होंने सेना और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में करीब 12 वर्षों तक सेवा दी। सिंह ने कहा कि जब से प्रशांत किशोर की जन सुराज अभियान की शुरुआत हुई थी, तभी से मैं इस पर नजर रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि जन सुराज बिहार के विकास के प्रति संकल्पित है। इसका अपना एक विजन है।

सबको मिलकर नया बिहार बनाना है जहां रोजगार हो : अभिनेता रितेश पांडेय

जन सुराज में शामिल होने के बाद अभिनेता रितेश पांडेय ने कहा कि प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में कैसे अपमान झेलना पड़ता है, यह मैंने खुद झेला है। अब हम सबको मिलकर नया बिहार बनाना है जहां रोजगार हो।