बिहार के सरकारी अस्पतालों में बिजली नहीं होने से डॉक्टरों को रात में स्मार्टफोन से मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। रोहतास जिले में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को शुक्रवार की रात अचानक बिजली गुल होने से गंभीर मरीजों का अपने स्मार्ट फोन की टॉर्च की रोशनी से इलाज करना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार का कहना है कि घटना शुक्रवार की रात की है, उन्हें रात में अचानक बिजली गुल होने के कारण ऐसा करना पड़ा। डॉ अखिलेश ने कहा, कल कुछ गंभीर रोगियों को अस्पताल लाया गया था, जब उनका इलाज किया जा रहा था तब अजानक बिजली गुल हो गई, तब उन्हें अपने स्मार्ट फोन की रोशनी का इस्तेमाल करते हुए रोगियों का इलाज करना पड़ा।