31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद CM धामी ने देहरादून में किया रोड शो, कहा – ‘दोगुनी हुई जिम्मेदारी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करने के एक दिन बाद शनिवार को यहां रोड शो किया। धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी जीत का श्रेय देते हुए चंपावत के लोगों को व्यापक जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Jun 2022, 10:52 PM IST

चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद CM धामी ने देहरादून में किया रोड शो, कहा - 'दोगुनी हुई जिम्मेदारी'

चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद CM धामी ने देहरादून में किया रोड शो, कहा - 'दोगुनी हुई जिम्मेदारी'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करने के एक दिन बाद शनिवार को रोड शो किया। उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर बीजेपी उम्मीदवार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करने के एक दिन उन्होंने रोड शो किया।

मुख्यमंत्री ने 55 हजार वोट से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी, सपा उम्मीदवार मनोज कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार हिमांशु गरकोटी को पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया। इस जीत के साथ ही धामी ने इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व CM विजय बहुगुणा के नाम था।

धामी के रोड शो में जमकर भीड़ उमड़ी। वहीं, रोड शो के बाद देहरादून स्थिति भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर धामी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने रोड शो के दौरान कहा, "मैं चंपावत के लोगों का ऋणी हूं कि उन्होंने मुझे 94 फीसदी वोट दिये, लेकिन इस तरह की बड़ी जीत से राज्य के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी दोगुनी हो जाती है।"

यह भी पढ़ें: जेफ बेजोस की 'ब्लू ओरिजिन' ने 5वें स्पेस टूरिज्म मिशन को किया लॉन्च, 6 यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा

उन्होंने आगे कहा, "अब चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई है, तो हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुसार सामूहिक रूप से 2025 तक उत्तराखंड को एक अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम करना चाहिए।" बता देंसीएम धामी के इस रोड शो परेड ग्राउंड से बलबीर रोड स्थित पार्टी कार्यलय तक किया गया। सीएम धामी के इस रोड शो में उनके साथ कौशिक, जोशी और देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी करेंगे मिट्टी बचाओ आंदोलन कार्यक्रम में शिरकत, मिट्टी के स्वास्थ्य को लेकर करेंगे बात

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़