3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर: छपरा और बेगुसराय में 12 की मौत, कई की हालत गंभीर

बिहार में शराबबंदी के बावजूद एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। छपरा और बेगुसराय में जहरीली शराब से 12 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Dec 2022, 11:41 AM IST

spurious liquor

spurious liquor

बिहार में शराबबंदी के बावजूद कच्ची शराब का कारोबार तेजी से चल रहा है। जहरीली शराब का सेवन करने की वजह से राज्य में आए लोगों की मौत की खबर सामने आती रहती है। बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। छपरा और बेगुसराय में जहरीली शराब से 12 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि मृतकों की प्रशासन की ओर से मृतकों की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस ने इसके संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम नकली शराब बनाने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है। राज्य में बढ़ते जहरीली शराब के कारोबार को लेकर सियासत भी गमाई हुई है।


छपरा में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने छपरा सदर अस्पताल से एक टीम को भी गांव में रवाना कर दी है। छपरा सदर अस्पताल में भर्ती अमित रंजन नामक शख्स की अलसुबह मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से मृत एक व्यक्ति की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव के संजय सिंह और बीचेन्द्र राय और अमित रंजन के रुप में की गई है। मशरक थाना क्षेत्र के कुणाल कुमार सिंह और हरेंद्र राम की भी मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब का सेवन करने के बाद इनकी मौत हुई है। सभी मृतक मशरक, इसुआपुर और अमनौर के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अन्य कुछ लोगों के भी बीमार होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें- जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा हुए बीमार, 11 लोगों की आंखों की गई रौशनी, 2 की मौत


छपरा के अलावा बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अत्याधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक अधेड़ की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के मुरादपुर वार्ड 9 निवासी 50 वर्षीय सुरेश राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें- लहसुन के बोरे में लाई गई शराब, उत्पाद विभाग ने बरामद की बड़ी खेप