9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट पहुंची CBI द्वारा मृत घोषित महिला, कहा – ‘हुजूर मैं जिंदा हूँ’

सिविल कोर्ट में उस समय वकील-जज और वहां उपस्थित लोग भौचक्का हो गये, जब CBI द्वारा मृत घोषित महिला को उपस्थित देखा। महिला सिवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की गवाह है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Jun 2022, 4:40 PM IST

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट पहुंची CBI द्वारा मृत घोषित महिला, कहा - 'हुजूर मैं जिंदा हूँ'

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट पहुंची CBI द्वारा मृत घोषित महिला, कहा - 'हुजूर मैं जिंदा हूँ'

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिविल कोर्ट में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस मामले के आने से देश के सबसे बड़े और विश्वसनीय जांच एजेंसी पर सवाल खड़ा हो गया है। केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) द्वारा मृत घोषित की गई महिला गवाह बादामी देवी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हुईं। अदालत में CBI ने जिस महिला को मृत बताकर कोर्ट में डेथ रिपोर्ट सबमिट किया था, ऐसे में महिला के कोर्ट में उपस्थित होने से सभी चौंक गए। इस घटना के बाद से CBI की काफी किरकिरी हो रही है।

यह मामला सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस हत्याकांड मामले में महिला, जिसका नाम बादामी देवी है, एक अहम गवाह है। CBI द्वारा 24 मई को कोर्ट में बादामी देवी को मृत बताते हुए रिपोर्ट दाखिल किया गया था। इस बात की जानकारी जब बादामी देवी को मीडिया के माध्यम से मिली तो वह काफी दुखी हुई।

शुक्रवार को 80 वर्षीय बादामी देवी अपने संबंधी के साथ सीधे कोर्ट के जज के पास पहुंचकर बोली, "हुजूर-मैं जिंदा हूं। मुझे CBI वालों ने मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद मैं आपके सामने आई हूं।" महिला ने कोर्ट को अपना आईकार्ड, पैन कार्ड, वोचर आई कार्ड भी दिखाया। महिला के सामने आने के बाद कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए CBI से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के भतीजे के लिए ED ने मंत्रालय के जरिए दुबई सरकार से की अपील - 'अभिषेक बनर्जी पर रखें पैनी नजर'

आपको बता दें, बादामी देवी वहीं महिला हैं जिसके घर पर आरोपी कब्जा करने की फिराक में थे। पत्रकार राजदेव रंजन इसे लेकर लागातार आवाज उठा रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपी लड्डन मियां समेत अन्य ने तय किया था कि पत्रकार की हत्या के बाद ही घर पर कब्जा हो सकता है। इसके बाद आरोपियों ने 13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोल में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अब कोर्ट ने CBI को शोकॉज नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शरद सिन्हा ने CBI पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह महज लापरवाही ही नहीं, CBI की कोई साजिश हो सकती है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी अगर इस तरीके से काम करेगी तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि CBI ने गवाह से संपर्क तक नहीं किया और महिला को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए CBI से स्पष्टीकरण मांगा है, अब इस केस की सुनवाई 20 जून को होगी।

यह भी पढ़ें: कोलकाता संगीत कार्यक्रम के बाद गायक केके की मौत पर बोले राज्यपाल जगदीप धनखड़ - 'प्रशासन पूरी तरह फेल, तय हो जवाबदेही'