13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJI पर निशाना साधने वाली पोस्ट हटाने से भावना नहीं बदलती, असली इरादे हो रहे उजागर, BJP का कांग्रेस पर आरोप

CJI पर विवादित X पोस्ट को लेकर BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पोस्ट हटाने और कर्मचारी को नौकरी से निकालने से पार्टी की सोच नहीं बदलती।
2 min read
Google source verification
CJI Controversy

BJP का कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप, Photo Source@IANS

Congress BJP Clash: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के बारे में विवादित X पोस्ट करने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकालने के बावजूद, कांग्रेस पार्टी को सत्ताधारी पार्टी की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ​भाजपा का का आरोप है कि, यह कांग्रेस के 'असली इरादों और सोच' को उजागर करता है। इस बढ़ते विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी की देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को गाली देने और कमजोर करने की 'रणनीति' को दर्शाता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के X हैंडल से एक 'आपत्तिजनक पोस्ट' किया गया। इसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणियों को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की गई थी।

क्या है पूरा विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के X हैंडल से एक 'आपत्तिजनक पोस्ट' किया गया। इसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणियों को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की गई थी। भारी विरोध के बाद केरल कांग्रेस यूनिट ने पोस्ट हटा दिया और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया। साथ ही, यह सफाई भी दी गई कि ट्वीट KPCC नेतृत्व की जानकारी, सहमति या सलाह के बिना पब्लिश किया गया था।

रोहन गुप्ता ने लगाया अराजकता फैलाने का आरोप

BJP के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर 'अराजकता' फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि देश के लिए उनकी खतरनाक योजनाएं अब सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा​ कि, कोई CJI के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकता है? चाहे चुनाव आयुक्त हों, CJI हों या राष्ट्रपति, क्या जब भी कोई संवैधानिक अधिकारी कांग्रेस की बात से सहमत नहीं होगा, तो कांग्रेस अराजकता फैलाएगी? कांग्रेस का यह खतरनाक चेहरा अब देश के सामने आ रहा है।

माफी की मांग करते हुए गुप्ता ने कहा कि, इस ट्वीट ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है। संवैधानिक पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति अगर कांग्रेस की बात नहीं मानता है, तो उससे इस्तीफे की मांग की जाती है। यह कैसी टिप्पणी है? क्या कांग्रेस माफी मांगेगी?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग