31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत से पहले सोनाली फोगाट ने मां को किया था फोन, ‘खाने में गड़बड़ है, कोई रच रहा साजिश’

टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने भले ही उनके मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया है लेकिन, सोनाली की बहन ने मौत के पीछे कोई साजिश की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 2:48 PM IST

What Is The Net Worth Of Sonali Phogat Know who will be Entitled

What Is The Net Worth Of Sonali Phogat Know who will be Entitled

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि उनकी मौत को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सोनाली फोगाट की बहन ने उनकी मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोनली की बहन ने उनकी मौत को साजिश करार दिया है। वहीं गोवा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वहीं सोनाली फोगाट के भाई ने उनकी बहन की मौत मामले की जांच की मांग की है।


सोनाली फोगाट की बहन ने बताया कि सोनाली ने सोमवार सुबह को मां से बात की थी। इस दौरान सोनाली ने अपनी मां से कहा था कि मुझे कुछ गड़बड़ लग रही है। ऐसा लग रह है कि मेरे ऊपर कोई साजिश हो रही है।

सोनाली की बहन ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बात हुई थी। तब सोनाली ने कहा था कि वे ठीक हैं। शूटिंग के लिए जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - सोनाली फोगाट अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानिए कौन होगा वारिस?

सोनाली ने कहा था कि वे 27 अगस्त को लौट कर आ जाएंगी। उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की। इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है।


सोनाली फोगाट को बेचैनी की शिकायत के बाद उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था। गोवा डीजीपी जसपाल सिंह ने कहा कि, फोगाट अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई।


पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस को शुरुआत जांच में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई है। पुलिस को सोनाली फोगाट के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पर विस्तार से कुछ कह सकती है।


आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सोनाली के भाई नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है।

उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवदेना जताते हुए जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने और पोस्टमार्टम AIIMS में कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें - टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन, बीजेपी के टिकट पर लड़ चुकीं चुनाव