राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। बता दें कि एनडीए की ओर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कौन होंगे इसको लेकर इस समय दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।