महाराष्ट्र में शिवसना के बागी विधायकों के साथ सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी अब अपने अगले मिशन की तैयारी में लग गई है। बीजेपी की नजर अब दक्षिणी राज्य तेलंगाना पर है। दक्षिणी राज्यों में सत्ता से दूर रही भाजपा 18 साल के बाद हैदराबाद में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और मीडिया सेल प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि तेलंगाना में बीजेपी का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यहां कमल खिलाने के लिए आगे का एजेंडा तैयार करेंगे।