विपक्षी दलों की बैठक पर BJP का तंज, हरदीप सिंह पुरी ने कहा - कुछ को चाहिए नेतृत्व तो कुछ एक-दूसरे के विरोधी
नई दिल्लीPublished: Jun 05, 2023 06:51:19 pm
BJP's taunt on Opposition Parties Meeting बिहार सीएम नीतीश कुमार भाजपा के विरोधी दलों को एकजुट करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए 12 जून पटना में बैठक बुलाई थी। पर अचानक स्थगित हो गई। अब नई डेट पर विपक्षी दलों की बैठक होगी। पटना में गैर-NDA विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तंज कसा। कहाकि हम चाहते हैं कि एक ज़िम्मेदार विपक्ष हो।


हरदीप सिंह पुरी ने कहा - कुछ को चाहिए नेतृत्व तो कुछ एक-दूसरे के विरोधी
मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से बाहर फेंकने के लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने एक मुहिम चला रखी है। लोकसभा चुनाव 2024 अधिक दूर नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं कि, भाजपा के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाया जाए। इस गठबंधन को मूर्त रूप देने के लिए नीतीश कुमार ने 12 जून को पटना में एक महा बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान रखते हुए एक फार्मूला तय किया जाना था। पर बैठक स्थगित हो गई। विपक्षी एकता को लेकर भाजपा लगातार निशाना साध रही है। जम्मू में आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक तंज कसते हुए कहाकि हम चाहते हैं कि एक ज़िम्मेदार विपक्ष हो लेकिन यह तो अलग तरह की विपक्षी एकता है, इनमें आधे ऐसे हैं जिन्हें नेतृत्व चाहिए, आधे ऐसे हैं जो किसी के खिलाफ हैं।