पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया विभाग के मुख्यालय (इंटेलीजेंस हेडक्वाटर्स) के बाहर सोमवार रात को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से ब्लास्ट किया गया। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। खुफिया मुख्यालय की सड़क से एक रॉकेट चालित ग्रेनेड या आरपीजी दागा गया, जिसने शीशे तोड़ दिए। मोहाली एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मामूली धमाका है। इसमें कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम इस घटना की जांच कर रही रही है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, एक कार से दो संदिग्ध लोग आते देखे गए थे। इन लोगों ने करीब 80 मीटर दूर से रॉकेट से ग्रेनेड को दागा था।