scriptराष्ट्रीय खेल घोटाला: CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा | CBI Raids Former Jharkhand Minister Residence In National Sports Scam | Patrika News

राष्ट्रीय खेल घोटाला: CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2022 03:12:09 pm

Submitted by:

Archana Keshri

झारखंड में हुए खेल घोटाले के 12 साल बाद रांची में CBI की टीम ने बंधु तिर्की के घर पर छापेमारी की है। 34वें राष्ट्रीय घोटाले में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु के मोरहाबादी और बनहौरा स्थित आवास में गुरुवार को छापेमारी की गई।

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा

झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के रांची आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की। इस मामले में गुरुवार को झारखंड, बिहार, दिल्ली और नोएडा में 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। झारखंड में रांची और धनबाद में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निजी व सरकारी, दोनों आवास पर CBI की टीम सर्च कर ही है। बंधु तिर्की पर 28.38 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस घोटाले में काफी ऊंची कीमत पर बिना टेंडर के खेल सामग्री की खरीद शामिल है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले ही महीने इसकी जांच CBI को सौंपी गयी है।
हाईकोर्ट की ओर से 11 अप्रैल को जारी आदेश पर CBI ने दो FIR दर्ज किये थे। 22 अपैल को पहला FIR मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। दूसरा मामला है। यह खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले का है। इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही थी, जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को प्राथमिक अभियुक्त बनाया था।
पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की पर आरोप है कि उन्होंने धनबाद में दो स्क्वैश कोर्ट के निर्माण में वित्तीय अनियमितता की। स्क्वैश कोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी जाइरेक्स इंटरप्राइजेज को दी गई थी। बंधु तिर्की के अलावा घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने के बाद विधानसभा की सदस्यता गंवा चुके बंधु तिर्की फिलहाल दिल्ली में हैं।

यह भी पढ़ें

रिलीज से पहले 1 जून को गृहमंत्री अमित शाह देखेंगे अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’, जानिए किस वजह से रखी जा रहीं स्पेशल स्क्रीनिंग

आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में हाल ही में बंधु तिर्की को कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। ACB ने इस मामले में तिर्की को सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। मगर इस कारण उनकी विधायकी भी चली गई। बंधु तिर्की रांची जिले के मांडर विधानसभा सीट से जेवीएम की टिकट पर MLA चुने गए थे। बाद में जब झारखंड विकास मोर्चा यानी जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी BJP में शामिल हो गए तो बंधु तिर्की ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
अब मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव की घोषणा की गई है। उससे पहले बंधु तिर्की के घर CBI पहुंच गई। CBI द्वारा दर्ज दो प्राथमिकी में नामजद 13 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि CBI रांची में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हुई गड़बड़ियों की भी जांच करेगी। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण में करीब 200 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। इसका बजट 206 करोड़ रूपये था, जो बाद में बढ़कर 424 करोड़ रुपये हो गया था। विधानसभा कमेटी ने ACB से इसकी जांच कराने को कहा था, लेकिन इस मामले की जांच अब तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

मोदी-बाइडेन टोक्यो में ही थे मौजूद, टोक्यो में क्वाड की बैठक के बीच जापानी एयरस्पेस के नजदीक मंडराते दिखे चीन और रूस के लड़ाकू विमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो