scriptWeather Alert: देश के पूर्वी भाग में लगातार 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना, जाने कहां होगी बारिश | Chances of continuous rain for 5 days in eastern states - IMD | Patrika News

Weather Alert: देश के पूर्वी भाग में लगातार 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना, जाने कहां होगी बारिश

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2022 03:17:00 pm

Submitted by:

Archana Keshri

15 मई से 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में 5 दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather Alert: देश के पूर्वी भाग में लगातार 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना, जाने कहां होगी बारिश

Weather Alert: देश के पूर्वी भाग में लगातार 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना, जाने कहां होगी बारिश

देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू के कारण लोगों कि मुसीबतें बढती नज़र आ रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। IMD की ओर से जानकारी दी गई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्‍सों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मॉनसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। समय से पहले मॉनसून आने से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सामान्य रूप से केरल में मॉनसून का आगमन एक जून को होता है। लेकिन इस बार मई के अंतिम सप्‍ताह में मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं।
IMD ने कहा 5 मई से 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में पांच दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। इनके अलावा गंगीय बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।
तो वहीं असम में लगातार हो रही बारिश के कारण दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है।
भारत के कुछ हिस्सों में जहां भीषण गर्मी का अनुमान जताया जा रहा है, तो वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 14 मई को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक तापमान देखने को मिला। दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्चज किया गया।

यह भी पढ़ें

बिहार में मछलियों की जगह गंगा नदी में मिल रही अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने किया नष्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है। यहां 16 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और यूपी के लोग अब ब्रेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच लू और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत के लिए अच्छी खबर आयी है। ऐसी संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून मई महीने के अंत आ सकता है।
तो वहीं IMD ने 17 मई को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्ताराखंड और गंगा के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। इससे मौसम सुहाना हो सकता है और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। बात करें बिहार तो राज्य में 13 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंच जायेगा। सात जून तक छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें

बिहार में समय से पहले आएगा मानसूम, मई में प्रचंड गर्मी के बाद जून में होगी झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो