25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत की ऊपरी मंजिल में लगी आग, 30 लोग सुरक्षित निकाले गए

Delhi Latest News: दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में एक इमारत की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
2 min read
Google source verification
Model Town Fire

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में इमारत में लगी आग के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां। (फोटो सोर्स-ANI)

Delhi Fire:दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार दोपहर एक इमारत की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब 25 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं।

आग मॉडल टाउन-2 की एक इमारत की सबसे ऊपर वाली मंजिल में लगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की असली वजह क्या थी, इसकी अभी जांच की जा रही है।

30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

आग लगने के बाद इमारत में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आसपास की कुछ इमारतों में रहने वाले लोगों को भी एहतियात के तौर पर बाहर कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि आग के दौरान कोई भी व्यक्ति इमारत के अंदर फंसा नहीं था। अभी तक किसी के घायल होने की भी जानकारी नहीं मिली है।

दोपहर 2:45 बजे मिली आग की खबर

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 2:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में होने के कारण उसे बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने इमारत में पानी डालकर कूलिंग का काम किया। इसका मकसद यह था कि कहीं अंदर गर्मी या चिंगारी बची हो तो उससे दोबारा आग न लगे।

धुआं देखकर जमा हुए लोग

इमारत से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस और दमकल की टीम ने लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। सुरक्षा को देखते हुए आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली कराया गया।

फिलहाल आग बुझा दी गई है और मौके पर कूलिंग का काम पूरा किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने की पूरी वजह पता करने में जुटी है।