31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रबाबू नायडू को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुईं अग्रिम जमानत की याचिकाएं

Chandrababu Naidu Case: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गहरा झटका देते हुए तीन अलग-अलग मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2023, 6:55 PM IST

Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu Case: तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश से बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तीन अलग-अलग मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। दरअसल नायडू ने अमरावती इनर रिंग रोड (आईआरआर) संरेखण, फाइबरनेट घोटाला मामलों और अंगल्लू गांव में हिंसा से संबंधित मामले में न्यायालय से अग्रिम जमानत की मांग की थी।

घोटालों और आपराधिक मामलों में नायडू के खिलाफ मामले दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उक्त घोटालों और आपराधिक मामलों में नायडू के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चित्तूर जिले के अंगल्लू गांव में हुई हिंसा की घटना पर भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। वाईएसआरसीपी विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी ने आईआरआर के एलाइनमेंट बदलने में अनियमितता को लेकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है। एसीबी ने गत नौ मई 2022 को मामला दर्ज किया और नायडू को मामले में आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

तेदेपा प्रमुख चार अगस्त, 2023 को एक सिंचाई परियोजना के खराब रखरखाव को देखने के लिए चित्तूर जिले में गए थे। उनकी यात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं और मुदिवेदु पुलिस ने पूर्व सीएम सहित 179 तेदेपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए। अग्रिम जमानत पर नायडू की ओर से उच्चतम न्यायालय के वकील सिद्धार्थ लूथरा और एसीबी की ओर से महाधिवक्ता श्रीराम ने कोर्ट में दलीलें पेश कीं।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: इजरायल के पूर्व PM हमास के खिलाफ सैनिकों के साथ मोर्चे पर, अब तक एक लाख विस्थापित, 1200 की मौत

नौ सितंबर से जेल में बंद हैं नायडू

गौरतलब है कि नायडू को कथित 317 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था और यहां एसीबी कोर्ट द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद नौ सितंबर से वह राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas : इजराइल-हमास की जंग से सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, इस बार फीकी रह सकती हैं दिवाली

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय