31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Israel vs Hamas: इजरायल के पूर्व PM हमास के खिलाफ सैनिकों के साथ मोर्चे पर, अब तक एक लाख विस्थापित, 1200 की मौत

Israel vs Hamas: इजरायल-हमास युद्ध के बीच पूर्व इजरायली पीएम युद्ध के मैदान में सैनिकों के साथ शामिल होकर जवानों का हौंसला बढ़ाते दिखे। दोनों ओर से करीब 1200 लोगों की मौत हुई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2023, 5:57 PM IST

Israel vs Hamas

Israel vs Hamas

Israel Hamas War : इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ संघर्ष सोमवार को भी जारी है। इजरायल-हमास युद्ध के बीच पूर्व इजरायली पीएम युद्ध के मैदान में सैनिकों के साथ शामिल होकर जवानों का हौंसला बढ़ाते दिखे। गाजा पट्टी से हमास ग्रुप के इजरायल में 3000 से अधिक रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायल और गाजा में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। हमास का दावा है कि उसने 100 अधिक इजरायलियों को बंधक बना रखा है। आसमान सेबरस रही मौत के बीच अब तक एक लाख लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। हमले के बीच थाईलैंड और कजाकिस्तान ने इजरायल से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी की ली है।

अब तम 1200 लोगों की मौत

इज़रायल में 700 से अधिक और गाजा में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, गाजा में 100,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हमास का दावा है कि उसने 100 अधिक इजरायलियों को बंधक बना रखा है। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के अनुसार इजरायली हमलों के बाद गाजा में 1 लाख 23 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। करीब 74 हजार लोग स्कूलों में शेल्टर ले रहे हैं।

म्यूजिक फेस्टिवल में हमास के हमले में 260 लोगों की मौत

7 अक्टूबर को इजरायल में चल रहे एक म्यूजिक फेस्टिवल में हमास के हमले में 260 लोगों की मौत हुई थी। अरिक नानी शुक्रवार की रात को अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिणी इजराइल में एक डांस पार्टी में गए थे। उन्‍हें वहां से भागना पड़ा क्‍योंकि मिसाइलें बरस रही थीं और हमास के बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश कर रहे लोगों को गोली मार दी।

पूर्व पीएम हमास के खिलाफ लड़ाई में सैनिकों के साथ हुए शामिल

इजरायल-हमास युद्ध के बीच पूर्व इजरायली पीएम युद्ध के मैदान में सैनिकों के साथ शामिल होकर जवानों का हौंसला बढ़ाते दिखे। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के नागरिकों को हमास के ठिकानों से दूर चले जाने की चेतावनी दी। नेतन्याहू ने कहा कि हमास के ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिए जाएंगे। दशकों में संघर्ष की सबसे खूनी वृद्धि में हमास ने बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले और जमीन, हवा और समुद्री हमले किए।

थाईलैंड और कजाकिस्तान नागरिकों को करेंगे रेस्क्यू

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में थाईलैंड और कजाकिस्तान ने इजरायल से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी की ली है। पोलैंड का प्लेन अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए इजरायल पहुंच चुका है। वहीं, रोमानिया ने भी अपने 800 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है।

28 विदेशी नागरिकों की मौत

हमास ग्रुप के हमलों में अब तक 28 विदेशी नागरिकों की जान जा चुकी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें नेपाल के 10, अमेरिका के 4, थाईलैंड के 12 और यूक्रेन के 2 नागरिक भी शामिल हैं। कई देशों ने इजरायल से अपने नागरिकों को निकालने का काम भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल सैनिकों का भीषण हमला, हमास के बाद हिज्बुल्लाह की भी एंट्री

एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानों पर लगाई रोक

इजरायली और हमास के बीच जारी लड़ाई का असर दूसरे देशों पर भी पड़ने लगा है। एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक के लिए तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों पर रोका दिया है। एयरलाइंस ने एक बयान जारी कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 14 अक्टूबर, 2023 तक निलंबित रहेंगी। इसके साथ ही कहा कि इस समय जिन यात्रियों ने उड़ान की बुकिंग कराई है उनकी हर संभव मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: इज़राइल-हमास की जंग में 500 से ज्यादा मौतें, नेतन्याहू ने दी आखिरी चेतावनी