जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से 40 लापता बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि बादल फटने के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मी-कश्मीर पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है। खतरे के स्तर को देखते हुए क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अगर मौसम सामान्य रहा और अस्थायी व्यवस्था की गई तो कल से यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है।