उल्लेखनीय हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने कई मौकों पर धर्मसोत पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीते दिनों सीएम भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के संकेत दिए थे। चुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन पांच मंत्रियों को हटाया था, उसमें साधु सिंह धर्मसोत भी शामिल थे।