कोई भी मरीज, जिसे बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो या डायरिया, त्वचा पर चकत्ते व घर में पहले से कोई कोविड पॉजिटिव है तो, बच्चे का तुरंत टेस्ट कराया जाना चाहिए। वहीं गंभीर रूप से पीड़ित वे बच्चे जिन्हें सांस में अधिक परेशानी हो या जिनका PCO2 का स्तर बढ़ा हुआ हो, ऐसे बच्चों को ICU वार्ड में शिफ्ट करने पर विचार करना चाहिए।