7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus In India: बीते 24 घंटे में कोविड के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, एक ही राज्य से 24 हजार से ज्यादा केस

Coronavirus In India देश में एक बार फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की रफ्तार, अबतक कुल तीन करोड़ 25 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हो चुके
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Aug 2021, 12:17 PM IST

Coronavirus In India

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india )का खतरा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को देश में कोरोना के नए मामलों ( Corona New Cases ) में 12 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली। कोविड के इन नए मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकारों की चिंता भी बढ़ा दी है।

बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है। इसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में 37,593 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि 648 कोविड संक्रमितों की जान चली गई।

यह भी पढ़ेंः कोरोना महामारी की किस स्टेज में पहुंचा भारत, WHO की चीफ साइंटिस्ट ने बताई स्थिति

देश में मंगलवार को जहां 25,467 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे, वहीं बुधवार को इनमें सीधे 12 हजार से ज्यादा केसों की बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को देश में 37,593 कोविड के दैनिक मामलों में वृद्धि हुई है।
जबकि 24 घंटे में 34,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि एक दिन में 2776 एक्टिव केस बढ़ गए हैं।

अब तक सवा तीन करोड़ से ज्यादा संक्रमित
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल 3 करोड़ 25 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 35 हजार 758 लोगों की मौत हो चुकी है।

राहत की बात यह है कि देश में अबतक 3 करोड़ 17 लाख 54 हजार लोग ने कोरोना को मात भी दी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है।

जबकि कुल 3 लाख 22 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

आंकड़ों पर एक नजर

- 03 करोड़ 25 लाख 12 हजार 366 कोरोना के कुल मामले
- 03 करोड़ 17 लाख 54 हजार 281 अब तक कुल डिस्चार्ज
- 03 लाख 22 हजार 327 कुल सक्रिय मामले
- 04 लाख 35 हजार 758 कुल मौत
- 59 करोड़ 55 लाख 4 हजार वैक्सीन की खुराक अब तक दी गई

केरल में कोरोना का कहर
देश के अकेले राज्य केरल में ही सबसे ज्यादा कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। सिर्फ इसी राज्य से बुधवार को 24,296 नए मामले सामने आए हैं। जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। यहां पर कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38 लाख 51 हजार 984 हो गई है, वहीं 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद भी 19,757 तक पहुंच गई है।

26 मई के बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा केस
केरल की बात करें तो यहां 26 मई के बाद यह दूसरी बार है जब एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार गई है। 26 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ेंः Corona Vaccination: अब तक 1.6 करोड़ लोगों ने तय समय में नहीं लगवाई दूसरी खुराक, 60 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग शामिल

इस बात ने दी राहत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक अहम जानकारी दी गई है। इस जानकारी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच थोड़ी राहत जरूर दी है। स्वास्थ्य मंत्रायल ने कहा है कि, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99 फीसदी हैं। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10 फीसदी है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3 फीसदी से कम है, जो राहत देने वाला है।

हालांकि समय रहते केस बढ़ने वाले राज्यों में नियंत्रण नहीं किया गया तो ये देश में कोरोना की तीसरी लहर को पीक पर लाने में बड़े हॉट स्पॉट साबित हो सकते हैं।