30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cruise Drug Case: नवाब मलिक की बेटी ने बढ़ाई समीर वानखेड़े की मुश्किल, अब पेश किया ये सबूत

Cruise Drug Case नवाब मलिक के बाद अब उनकी बेटी निलोफर ने भी समीर वानखेड़े के मुस्लिम होने के सबूत पेश किए हैं। नवाब मलिक ने जहां समीर के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट का खुलासा किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Nov 2021, 11:53 AM IST

Cruise Drug Case

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग केस ( Cruise Drug Case )अब एनसीपी नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik ) और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede ) के बीच की लड़ाई का अखाड़ा बनता जा रहा है। एक बार फिर समीर वानखेड़े की मुश्किल बढ़ी है। इस बार उनकी मुश्किल बढ़ाई है नवाब मलिक की बेटी निलोफर ने।

अब इस जंग में नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान भी कूद पड़ी हैं, उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ एक और बम फोड़ दिया है। निलोफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की शादी का कार्ड और सर्टिफिकेट साझा किया है।

यह भी पढ़ेँः Cruise Drug Case: नवाब मलिक ने बढ़ाई समीर वानखेड़े की मुश्किल, मुस्लिम होने का पेश किया एक और सबूत

नवाब मलिक के बाद अब उनकी बेटी निलोफर ने भी समीर वानखेड़े के मुस्लिम होने के सबूत पेश किए हैं। नवाब मलिक ने जहां समीर के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट का खुलासा किया था।

वहीं उनकी बेटी निलोफर ने वानखेड़े की शादी का कार्ड और सर्टिफिकेट साझा किया है। निलोफर ने दोंनों दस्तावेज साझा करते हुए लिखा कि- समीर वानखेड़े और उनका परिवार सबूत होने के बावजूद इंकार कर रहा है। ऐसे में यहां सबके लिए सबूत हैं। ये है समीर दाऊद वानखेड़े की शादी का निमंत्रण पत्र, अजीब बात है कि इन पुख्ता सबूतों को वानखेड़े परिवार स्वीकार करने से इंकार कर रहा है।

शादी के कार्ड में ये लिखा
नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने जो शादी का कार्ड साझा किया है, उसमें लड़की का नाम शबाना और लड़के का नाम समीर लिखा है।

यह कार्ड एक मुस्लिम शादी का है। इस कथित शादी के कार्ड में समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद और माता का नाम जहीदा वानखेड़े लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ेँः युवाओं को पहले अपने जाल में फंसाती थी मॉडल, फिर करवाती थी ड्रग्स का धंधा

मैरिज सर्टिफिकेट से भी निशाना

ट्विटर पर एक मैरिज सर्टिफिकेट भी साझा किया गया है। निलोफर का दावा हे कि यह एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की शादी का सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेट बांद्रा मैरिज रजिस्ट्राट ऑफिस का है। इसमें तीन गवाहों के भी हस्ताक्षर हैं, जिनके नाम हैं- यासमीन अजीज खान, निखिल और ग्लेन पटेल। दूल्हे का नाम समीर वानखेड़े और लड़की का नाम डॉ. शबाना कुरैशी है।

इससे पहले नवाब मलिक और समीर वानखेड़े की ओर से एक दूसरे पर मानहानि के मामले दर्ज कराए गए हैं।
बीते शुक्रवार को नवाब मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ प्रेस कॉफ्रेंस की जानकारी दी तो समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने उनके खिलाफ तंज कसा। इसके बाद नवाब मलिक के बेटी निलोफर ने भी उन्हें जवाब दिया।