30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cruise Drug Case: नवाब मलिक ने बढ़ाई समीर वानखेड़े की मुश्किल, मुस्लिम होने का पेश किया एक और सबूत

Cruise Drug Case महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस सर्टिफिकेट को जारी कर वानखेड़े पर मुस्लिम होने का आरोप लगाया। नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दो सर्टिफिकेट पेश किए हैं। इनमें जो सेंट जोसेफ हाई स्कूल और सेंट पॉल हाई स्कूल का लिविंग सर्टिफिकेट शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Nov 2021, 2:14 PM IST

474.jpg

नई दिल्ली। मुंबई में क्रूज ड्रग्स ( Cruise Drug Case) पार्टी को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ( Nawab Malik ) लगातार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ( Sameer Vankhede ) पर तीखा हमला बोल रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर मलिक ने वानखेड़े के मुस्लिम होने का दावा किया है। यही नहीं अपने इस दावे के तहत उन्होंने एक और सबूत भी पेश किया।

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाल मलिक गुरुवार को प्रेस वार्ता के जरिए समीर वानखेड़े के मुस्लिम होने का एक और सबूत दिया। मीडिया रूबरू हुए मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े शुरू से लोगों को धोखा देते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः Cruise Drug Case: नवाब मलिक का एक और खुलासा, काशिफ और गोसावी का चैट शेयर कर वानखेड़े से पूछा संबंध

एनसीपी नेता मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का धर्म बताने के लिए स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

मलिक ने इस सर्टिफिकेट को जारी कर वानखेड़े पर मुस्लिम होने का आरोप लगाया। नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दो सर्टिफिकेट पेश किए हैं। इनमें जो सेंट जोसेफ हाई स्कूल और सेंट पॉल हाई स्कूल का लिविंग सर्टिफिकेट शामिल है।

यह दोनों सर्टिफिकेट समीर वानखेडे के हैं, जिनमें उनका पूरा नाम समीर दाऊद वानखेडे़ लिखा है।
यही नहीं नवाब मलिक ने वानखेड़े पर जाली नोट नेटवर्क के भी आरोप लगाए हैं।

दिखाते रहेंगे सच का आइना
नवाब मलिक ने इससे पहले एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट के जरिए भी उन्होंने समीर वानखेड़े पर हमला बोला। मलिक ने ट्वीट में लिखा- 'सच का आइना जमाने को दिखाते जाएंगे झूठ की सारी दीवारों को गिराते जाएंगे।'

बता दें इससे पहले मंगलवार को भी नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की मुश्किल बढ़ाते हुए काशिफ खान से संबंधों को लेकर सवाल पूछे थे।

यह भी पढ़ेँः बुजुर्ग महिला ने रिक्शा चालक के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

मलिक ने कहा था कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े काशिफ खान से क्यों पूछताछ नहीं कर रही है। दरअसल एनसीबी काशिश को बचाना चाहती है क्योंकि काशिश समीर के लिए उगाही का काम करता है।
समीन वानखेड़े बताएं कि उनके काशिफ खान के साथ क्या संबंध हैं?

मलिक ने दावा किया कि खान और वानखेड़े के बीच मजबूत रिश्ता है। इसके अलावा मलिक ने एनसीबी के गवाह केपी गोसावी और दिल्ली के एक 'मुखबीर' के कथित चैट को भी ट्वीट किया, जिसमें कहा गया 'वे उन लोगों को फंसाने की योजना बना रहे थे जो कॉर्डेलिया क्रूज पर पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।'