मौसम विभाग ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और मयिलादुथुराई सहित तमिलनाडु के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। चक्रवात के प्रभाव की आशंका के मद्देनजर, तमिलनाडु सरकार ने इन जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।