Delhi-NCR AQI Level : देश की राजधानी दिल्ली में अक्टूबर का महीना प्रदूषण के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। दिवाली से पहले ही दिल्ली की दमघोंटू हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सीपीसीबी (सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के डेटा के आकलन के अनुसार पिछले दो साल की तुलना में इस बार अब तक खराब दिनों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर की ‘हवा खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। सर्दियां अभी शुरू ही नहीं हुई और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 221 तक पहुंच गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दस दिनों में भी ज्यादातर दिन प्रदूषण खराब स्तर पर ही रहेगा।