दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी किस्मत अजमा रही है। दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन टूटता नजर आ रहा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के दल सपा, टीएमसी और उद्धव (यूबीटी) ने समर्थन दिया है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के दल भी दिल्ली चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार रहे है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप पर साधा निशाना, देखें वीडियो...