31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली, कम विजिबिलिटी से यातायात प्रभावित, फ्लाइट्स डायवर्ट देरी से चल रही ट्रेनें

Weather Updates दिल्ली में बुधवार को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। जिस वजह से यातायात प्रभावित हुआ। हवाई उड़ानों को डायवर्ट किया गया तो करीब 20 ट्रेनों के देरी से चलने की जानकारी हुई। आईएमडी ने बताया कि, बुधवार को देश के सात शहरों में सबसे कम 25 मीटर विजिबिलिटी रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Dec 2022, 1:54 PM IST

weather.jpg

घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली, कम विजिबिलिटी यातायात प्रभावित, फ्लाइट्स डायवर्ट, देरी से चल रही ट्रेनें

मौसम अपना मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली में तापमान अचानक गिर गया है। ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की गिरफ्त में थी। घने कोहरे वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी कम हो गई और यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने यात्रियों के लिए बुधवार को एडवाइजरी जारी की। जिसमें कहाकि, चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानें डायवर्ट की जा रही हैं या दिल्ली लौट रही हैं। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पूर्वी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्वीट किया, आईएनएसएटी 3डी रैपिड सैटेलाइट इमेजरी पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूरे हरियाणा में पूर्वी यूपी तक घने कोहरे की परत को दिखाती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में ग्रे सर्कल्ड क्लाउड पैच मध्यम और उच्च बादल हैं, जो मिडिल ट्रोपोस्फेरिक लेवल से जुड़े हैं।

सात शहरों में सबसे कम 25 मीटर विजिबिलिटी - आईएमडी

शहरों के अनुसार सबसे कम विजिबिलिटी रिपोर्ट साझा करते हुए, आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे दर्ज की गई विजिबिलिटी अमृतसर, हिसार, गंगानगर, पंतनगर, बरेली, बहराइच, गोरखपुर में 25 मीटर विजिबिलिटी दिखाई, जबकि लुधियाना, करनाल, चूरू, वाराणसी में 50 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, पटना, पूर्णिया, अगरतला और अंबाला, भिवानी, लखनऊ और फुर्सतगंज में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

आईएमडी को शीत लहर का अलर्ट जारी

आईएमडी ने कई उत्तर भारतीय राज्यों में 'शीत लहर' का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

दिल्ली का अधिकतम तापमान रहेगा 22 डिग्री सेल्सियस

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस—पास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े - कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच अटारी-वाघा सीमा पर पेट्रोलिंग करती महिला जवान, देखें Video

यह भी पढ़े - उत्तराखंड में शीतलहर का मौसम अलर्ट, क्रिसमस के बाद होगी बर्फबारी