सबसे पहले श्वसन तंत्र पर होता है अटैक
पार्टिकुलेट मैटर सबसे पहले श्वसन तंत्र पर हमला करता है। इसके बाद हमारी आंखों में खुजली और जलन, नाक में सूखापन और खुजली, गले में खराश, दमा या सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, क्रोनिक ब्रोन्काइटिस, फेफड़े के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा किडनी के डैमेज का खतरा, लिवर के टिश्यू को नुकसान, कार्डियोवस्कुलर डिजीज के साथ साथ कैंसर का खतरा भी बन जाता है।