जानिए पूरा मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला एक साल पहले का है। बीते साल 6 अक्टूबर को बेंगलुरू की संगीता बोहरा ने नागसंद्रा में आइकिया स्टोर से 2428 रुपए का सामना खरीदा था। उन्होंने बिल चेक किया तो पता चला कि आइकिया स्टोर ने उसमें 20 रुपए कैरी बैग के लिए शुल्क वसूला, जिस पर आइकिया का ब्रांड लोगो लगा हुआ था। संगीता ने स्टोर स्टाफ से पूछा कि 20 रुपए कैरी बैग के लिए क्यों लिया जा रहा है। जबकि उस पर आइकिया का ब्रांड लोगो है।