31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची एयर क्वालिटी

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली और नोएडा में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर हो चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 400 को भी पार कर गया है। आशंका है कि आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी से अधिक ही रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2022, 10:26 AM IST

Delhi Pollution

Delhi Pollution

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है। वहीं दिल्ली के आनंद विहार, नोएडा, गाजियाबाद में AQI 400 के पार चला गया। माना जा रहा है कि कमजोर हवाएं, पराली का धुआं लेकर आ रही हवाएं और छठ पर हुई आतिशबाजी की वजह से दिल्ली-NCR का यह हाल हुआ है। दिल्ली में अगले छह दिनों तक प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है। आशंका है कि आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी से अधिक ही रहेगी। आज दिल्ली में सतही हवा दक्षिण पूर्व दिशा से 4 से 8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने की संभावना है।


राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण के कारण गले में खराश, नाक बहना, सीने में जकड़न जैसी शिकायत हर उम्र में देखने को मिल रही है। विशेष रूप से बुजुर्गोँ और बच्चों के साथ दमा व सांस के मरीजों की परेशानी दो गुना हो गई है।


दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया है। कल शाम आनंद विहार सहित दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया। प्रदूषण का स्तर शाम को अलीपुर में 430, आनंद विहार में 423, अशोक विहार में 419, बवाना में 441, डीटीयू दिल्ली में 413, द्वारका में 408, जहांगीरपुरी में 450 पहुंच गया। वहीं, वजीरपुर में 430, विवेक विहार में 211, सोनिया विहार में 424, रोहिणी में 426 का स्तर रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दमघोंटू हवा: कई जगहों पर AQI लेवल 450 के पार, निर्माण कार्यों पर रोक


राजधानी दिल्ली लगातार खराब हो रही एयर क्वालिटी को लेकर सरकार के साथ-साथ प्रशासन सख्त हो गया है। वायु प्रदूषण का स्तर नीचे लाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कुछ आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर दिल्ली-NCR में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। प्रतिबंधों में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, रेलवे और मेट्रो रेल सहित अन्य आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल है

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक, प्रदूषण के लिए यूपी की डीजल बसों को ठहराया जिम्मेदार