एक दशक पहले मुंबई में हीरा तराशने के करीब 50,000 कारखाने थे मगर अब मुश्किल से 5,000 बच गए हैं। गुजरात के सूरत, भावनगर और बोटाद में भी यही हाल है। मुंबई और सूरत में काम नहीं है, इसलिए कंपनियों ने आधे कारीगरों की छुट्टी कर दी है। जिन कारीगरों की नौकरी बच गई है, उनके काम के घंटे कम कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें मिलने वाली मजदूरी भी कम हो गई है।