2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

French Couple: हिंदू मंदिर में फ्रेंच जोड़े ने रचाई शादी, मुस्लिम ने किया कन्यादान

French Couple Marriage in Hindu Temple: केरल के कन्नूर में एक फ्रेंच जोड़े ने हिंदू मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोच्चि

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 12 Feb 2025, 10:37 AM IST

French Couple in India: केरल के कन्नूर में एक फ्रेंच जोड़े ने हिंदू मंदिर में शादी रचाई। उनका कन्यादान मुस्लिम डॉक्टर ने किया। फ्रेंच जोड़े इमैनुएल और एमिली ने बताया कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और केरल की विशिष्टता पर कई किताबें पढऩे के बाद तय किया कि शादी भारतीय परंपराओं के अनुसार करेंगे। हिंदू मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने सात फेरे लिए। यह शादी केवल शादी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का सबूत है।

मंदिर में की शादी

आपको बता दें की फ्रांसीसी दंपति ने बताया की उन्हें भारतीय परंपराएं और खास कर केरल की संस्कृति बेहद पसंद है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और केरल की विशिष्टता पर आधारित कई किताबें पढ़ीं थी। तभी उन्होंने तय किया कि वे शादी भारतीय परंपराओं के अनुसार ही करेंगे। इस वजह से दंपति ने मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए

मुस्लिम ने किया कन्यादान

मायाजी में केरल की पोशाक पहने फ्रांस से आई इमैनुएल और उनकी दुल्हन एमिली ने अझियुर श्री वेणुगोपाल मंदिर में विवाह किया। मंदिर के अधिकारियों की अध्यक्षता में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. असगर ने कन्यादान किया। इस समारोह में जाति या धर्म से इतर कई लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े: ISRO: अंतरिक्ष अभियान बनेंगे उन्नत, IIT मद्रास ने मिलकर बनाई स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप