बता दें कि हरियाणा चुनाव परिणाम के दिन गोहाना की जलेबी की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसको लेकर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए है। दरअसल, राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक रैली के दौरान गोहाना की जलेबी का जिक्र किया था। गोहाना में राहुल गांधी ने मातूराम की प्रसिद्ध जलेबी खाई थी। उन्हें इसका स्वाद इतना पसंद आया कि इसे भारत की प्रसिद्ध जलेबी का दर्जा भी दे दिया।