7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीब कल्याण सम्मेलन: किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी, 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई राशि

Garib Kalyan Sammelan: मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Kisan Samman Nidhi योजना की 11वीं किस्त जारी की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 May 2022, 12:20 PM IST

pm_modi_garib_kalyan_sammelen_shimla.jpg

Garib Kalyan Sammelan Modi Release PM Kisan Samman Nidhi Yojana Fund

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गरीब कल्याण सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार ने वर्चुअल माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी कर दिया गया है। इससे देश के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में दो-दो हजार रुपए आए। बताते चले कि इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रुपये का हस्तांतरण हुआ। शिमला के रिच मैदान में आयोजित इस सभा में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।

इससे पहले पीएम मोदी ने शिमला में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये शिमला का रिज का मैदान बहुत छोटा मैदान है, सभी लोग सभा स्थल तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री से 5 मिनट के लिए चलते हुए उनसे मिलने का आग्रह किया। मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि वे माल रोड पर पैदल होकर यहां तक पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः मोदी आज ट्रांसफर करेंगे 10 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 21,000 करोड़ रुपए

कई राज्यों में किया गया कार्यक्रम का आयोजन-

उल्लेखनीय हो कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। यह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के प्रयास में देश भर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ सीधे बातचीत करने का मौका है।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि देश भर में अपने-अपने स्थानों पर जनता से सीधी बातचीत की।

यह भी पढ़ेंः केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न: पीएम मोदी का आज शिमला में रोड शो