7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न : पीएम मोदी आज शिमला में करेंगे रोड शो और रैली को संबोधित

PM Modi Shimla Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। वह केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 31 May 2022, 8:21 AM IST

PM Modi Shimla Visit

PM Modi Shimla Visit

pm modi Shimla Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी आज शिमला में एक रोड शो करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी शिमला को सजाया गया है। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। पीएम मोदी का पारंपरिक वाद्य यंत्रों, किन्नौरी वाद्य यंत्र, ढोल-नगाड़ा और नरसिंगा से स्वागत किया जाएगा।

रिज मैदान सज धजकर तैयार
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी शिमला को सजाया गया है। पीएम मोदी सुबह 10.30 के अनोडल पहुंचेंगे। शिमला पहुंचने के बाद CTO से ऐतिहासिक रिज मैदान तक वे रोड शो करेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए पीएम मोदी का शिमला पहुंचने पर स्वागत करेंगे। शिमला में प्रधानमंत्री करीब 2 घंटे तक ठहरेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रिज मैदान सज-धजकर तैयार है।

संभावित कार्यक्रम
10:50 बजे : प्रधानमंत्री मोदी रिज मैदान पर पहुंचेंगे।
10:55 से 11:00 बजे : पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर स्वागत होगा।
11:00 से 11:05 बजे : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन भाषण।
11:05 से 11:10 बजे : लाभार्थी योजनाओें के बारे में फिल्म दिखाई जाएगी।
11:10 से 11:40 बजे : लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
11:40 बजे के बाद : किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का लोकार्पण।
11:45 बजे के बाद : पीएम मोदी का देशवासियों का संबोधन होगा।

यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा ने लांच किया अपग्रेडेड नमो एप, कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की बदली संस्कृति



16 योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वर्चुअल संवाद
शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से पीएम मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल के करीब 50 हजार और देशभर के लगभग 17 लाख लोग जुड़ेंगे। पीएम मोदी 21 हजार करोड़ की राशी जारी करेंगें और इससे 80 करोड़ लोग लाभांवित होंगे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी करेंगे।


यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले तीन स्थानों पर लड़कियां, श्रुति शर्मा ने किया टॉप


चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा
पीएम मोदी के दौर के लिए शिमला पूरी तरह सील रहेगा। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हैं। उनकी सेफ्टी के लिए सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली स्थल पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। रैली स्थल पर आने वाले लाेगाें के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। रिज और इसके आसपास पुलिस के करीब 2000 हजार जवान और पूरे शहर में सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस के लगभग 5 हजार जवान तैनात रहेंगे।