31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना तस्करी की आरोपी स्वप्ना का छलका दर्द, कहा- मुझे मार दो और कहानी खत्म करो

केरल सोना तस्करी मामले में आरोपों का सामना कर रहीं स्वप्ना सुरेश पलक्कड़ में मीडिया के सामने रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे आस-पास के लोगों को चोट नहीं पहुंचाएं बल्कि मुझे चोट पहुंचाएं। कृपया मुझे मार दें ताकि कहानी खत्म हो जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Jun 2022, 11:27 AM IST

swapna-suresh

swapna-suresh

केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की आरोपी स्वप्ना सुरेश की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाने के बाद स्वप्ना चारो ओर से हमला किया जा रहा है। स्वप्ना सुरेश पलक्कड़ में मीडिया से बातचीत करते हुए रोने लग गई। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम है। मुझ पर इस तरह हमला क्यों कर रहे है। मेरे आस-पास के लोगों को चोट नहीं पहुंचाएं। उन्होंने रोते हुए कहा कि मुझे चोट पहुंचाएं, कृपया मुझे मार दें ताकि कहानी खत्म हो जाए। सोशम मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह रोती हुई अपनी बात कह रही है। बता दें कि स्वप्ना पर सोेने की तस्करी का भी आरोप लगा है।

भावुक होकर स्वप्ना सुरेश ने कहा, मुझे भी जीने का मौका दो
मीडिया के सामने रोते स्वप्ना सुरेश ने कहा कि वह ठीक नहीं है। उसे भी जीने का मौका दिया जाए। बिना किसी वजह के मुझे पर आतंकवादियों की तरह निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पर और कितने आरोप पर लगाओगे। मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं एक-एक करके वकील बदल सकती हूं। अपनी बयान पर कायम होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंसू किसी कायर के नहीं हैं, बल्कि उस महिला के हैं जो बहुत कुछ झेल रही है।

यह भी पढ़ें- दलितों ने अपने खिलाफ पुलिस अत्याचार का दावा किया, केरल एससी/एसटी आयोग ने मांगी रिपोर्ट


स्वप्ना सुरेश पर चौतरफ हमला
केरल के सीएम पी. विजयन, उनकी पत्नी और बेटी पर कैश लेने का आरोप लगाने के बाद स्वप्ना सुरेश की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। स्वप्ना पर अब चौतरफा से हमले किए जा रहे है। एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच केरल हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी रद्द कर मुश्किले बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- केरल सरकार के एक्शन के बाद विरोध में सड़कों पर उतरा PFI, CM के घर को घेरने की कोशिश



मुख्यमंत्री विजयन पर लगाया गंभीर आरोप
आपको बता दें कि स्वप्ना सुरेश ने 7 जून को केरल के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि साल 2016 में पिनराई विजयन को उन्होंने नोटों से भरा बैग दिया था। यह सब 2016 में शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर थे। उस समय वह वाणिज्य दूतावास में सचिव थी तब शिवशंकर ने सबसे पहले मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपना एक बैग भूल गए हैं और उसे दुबई ले जाना है। हमने वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक के माध्यम से बैग को सीएम के पास भेजा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय