23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR विवाद पर डोटासरा का EC पर हमला, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार को 1 मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं’

Govind Dotasra on SIR : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 23, 2026

Govind Singh Dotasra

गोविंद सिंह डोटासरा। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Govind Dotasra on SIR : जयपुर/नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग के भीतर ही दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में कई बार फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई है।

डोटासरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले दो साल से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इशारे पर चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ देश को आगाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार 'वोट चोरी' और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार जताई आपत्ति

डोटासरा ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार चुनाव आयोग के फैसलों पर आपत्ति दर्ज की। उनके मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना फैसले लिए जाने, मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण और SIR प्रक्रिया को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर से सामने आई ये आपत्तियां लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीर एवं चिंताजनक हैं।

‘ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का अधिकार नहीं’

डोटासरा ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा की सरकारें बनाने के लिए चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया।

डोटासरा ने पूछा- फैसले किसके आदेश पर लिए गए?

डोटासरा ने सवाल उठाया कि तीन सदस्यीय संवैधानिक संस्था में दो चुनाव आयुक्तों की ओर से बार-बार फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उन्हें कथित तौर पर गुमराह रखकर निर्णय कैसे लिए गए। उन्होंने मतदाता सूचियों में कथित फेरबदल और SIR प्रक्रिया का जिक्र करते हुए पूछा कि वोट काटने का खेल किसके आदेश पर किया गया। डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से देश को इसका जवाब देने की मांग की।

मल्लू रवि ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

तेलंगाना के कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने SIR को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में SIR के दौरान बड़ी संख्या में नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले को देखा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया है और यदि किसी व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं मिलता है तो लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता।

मल्लू रवि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को तेलंगाना समेत उन सभी राज्यों में लागू किया जाना चाहिए, जहां SIR की प्रक्रिया चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग